Advertisement

बांकीपुर क्लब लिमिटेड चुनाव प्रत्याशी डॉ राणा नरेंद्र ने समर्थन की अपील की

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। इन दिनों बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर क्लब लिमिटेड चुनाव के लिए चर्चित प्रत्याशी डॉ राणा नरेंद्र कुमार सिंह के प्रति रहिवासियों का झुकाव बढ़-चढ़कर देखा जा रहा है।

बताया जाता है कि डॉ राणा नरेंद्र कुमार सिंह कोविड-19 एवं क्षय रोग वार्ड उपाधीक्षक पीएमसीएच पटना के दौरान एक अच्छे चिकित्सक के रुप में लोगो को सेवा दी है। वे पूर्व में भी बांकीपुर क्लब लिमिटेड क्लब के कार्यकारी सदस्य के रूप में अमूल्य योगदान प्रदान कर चुके हैं।

कोरोना महामारी के दौरान उनके द्वारा अच्छी सेवा के लिए क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पिछले चुनाव की तरह इस चुनाव मे भी चर्चित प्रत्याशी डॉ राणा नरेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय रहिवासियों से जीत में सहयोग की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *