Advertisement

चित्रांश महासम्मेलन के लिए समन्वय समिति सदस्यों के नाम की घोषणा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के तत्वाधान में फरवरी माह होने वाले राज्यस्तरीय चित्रांश महासम्मेलन को लेकर जिला समिति लगातार बैठक कर रही है। इसी क्रम मे 15 दिसंबर को चास समिति के साथ बैठक जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें समन्वय समिति सदस्यों के नाम की घोषणा की गयी।

चित्रांश महासम्मेलन के समन्वय समिति के सदस्यों के रूप में रतन सिन्हा, अश्वनी कुमार सिन्हा, राम कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार कर्ण, शशि रंजन सहाय, राजीव रंजन सिंहा, संतोष कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद, भैया दिलीप सिन्हा को नामित किया गया।

बैठक मे चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के महिला संभाग की महासचिव अर्पिता सिन्हा एवं चास समिति की सदस्या मधु सिन्हा, जिला समिति के महासचिव भईया प्रीतम, उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, सचिव नितेश वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया। साथ हीं इसपर विस्तृत चर्चा हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *