Advertisement

दोंदलो में विधायक व् मुण्डरों में प्रमुख ने किया धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्धघाटन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में दोन्दलों में 15 दिसंबर को स्थानीय विधायक विनोद सिंह ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र का विधिवत उद्घघाटन फीता काट कर किया। जबकी मुण्डरों पंचायत में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का विधिवित उद्घघाटन प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया बंधन महतो, पंसस कालेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रुप से फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया।

धान अधिप्राप्ति केन्द्र के उद्घघाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र खुलने से आसपास के रहिवासियों को सुविधा होगी। किसान स्वेच्छा से धान का क्रय असानी से अपने नजदीकी पैक्स में कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार द्वारा 2050 प्रति किवंटल मूल्य निर्धारित किया गया है। विधायक ने कहा कि शीघ्र ही अन्य केन्द्र भी खोले जायेंगे।

मुण्डरो मे उद्घघाटन के अवसर पर पुर्व मुखिया नेमचन्द सिंह, पुर्व पंसस जगदीश महतो, राम नारायण राणा, मनोहर सिंह, पैक्स संचालक काली चरण महतो, अध्यक्ष चंद्रदीप महतो, प्रकाश महतो, मेघलाल, संतोष सहित बड़ी संख्या में आसपास के किसान रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *