Advertisement

प्रमुख ने स्कूली बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन व् स्कूल का निरिक्षण

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज ने 15 दिसंबर को औंरा पचायत के हद में घुठीबार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां कई गड़बड़ियां पायी।

निरिक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन भी स्कूली छात्र छात्राओं के साथ बैठ कर प्रमुख ने भोजन किया। बता दे कि, बगोदर में पहली बार कोई जन प्रतिनिधि निरिक्षण के दौरान बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन की है। इसे लेकर क्षेत्र के रहिवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रखंड प्रमुख ने विद्यालय निरिक्षण के क्रम में छात्रों की उपस्थिति पंजी, पोशाक वितरण, मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पर प्रधान पारा शिक्षक श्यामलाल यादव को जमकर फटकार लगाते हुए सुधार करने का निर्देश दिए। इस मौके पर विधालय के अध्यक्ष अनिल यादव, पंचायत समिति के प्रतिनिधि योगेन्द्र यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *