Advertisement

मांडू विधायक ने मुस्कान वस्त्रालय शोरूम का उद्घघाटन किया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो चौक स्थित मुस्कान वस्त्रालय शोरूम का उद्घाघाटन 15 दिसंबर को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।

मौके पर विधायक पटेल ने कहा कि कपड़े की दुकान खुलने से बनासो के आसपास के रहिवासियों को भी बढ़िया कम्पनी का कपड़ा आसानी से मिलेगा। ऐसे वस्त्र प्रतिष्ठान खुलने से आसपास के रहिवासियों को खरीददारी के लिए दूर दराज के बाजारों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं सुलभ हो जायेगा।

वहीं मुस्कान वस्त्रालय शोरूम के उद्घघाटन के अवसर पर उक्त दुकान में ग्राहकों की काफी संख्या में भीड़ देखी गयी। सभी ने जमकर खरीददारी की। उद्घघाटन के मौके पर मध्य के जिप सदस्य शेख तैयब समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *