प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में अचलजामो बैंक ऑफ इंडिया शाखा द्वारा 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक अन्नू देवी पति अशोक शर्मा को दो लाख रूपय का चेक दिया गया। चेक राशि बीओआई अचलजामू शाखा प्रबंधक सुनिल कुमार एवं बैंक कर्मी मुखिया के साथ नगद भुगतान दिया गया।
जानकारी के अनुसार अन्नू देवी अपने खाते प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 436 रूपय सालाना इंश्योरेंस करवाई थी, जिससे आज उनके पति को लाभ मिला।
विदित हो कि, बीते कुछ महीनों पूर्व अशोक शर्मा की पत्नी मृतक अन्नू देवी का आकस्मिक निधन हो गया था। उसी के एवज में लाभुक को 2 लाख रूपय का नगद राशि का चेक दिया गया।
मौके पर शाखा प्रबंधक सुनिल कुमार एवं मुखिया मोतीलाल महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सभी लोगों को करवा लेना चाहिए, इससे दुर्घटना होने पर तथा आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। साथ ही कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण अवश्य ले।

कहा गया कि अचलजामू शाखा द्वारा सीएसआर तथा बैंक ऑफ इंडिया स्टार बौंडिग के तहत गरीब,असहाय,वृद्ध, दिव्यांग, जरूरतमंद,ऐसे लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। साथ ही कंबल वितरण कर ग्रामीणों के बीच कहा गया कि अगले कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गया है। कहा गया कि दिए गए कंबल को ओढ़े। मोटे शॉल वस्त्र इस्तेमाल कर अलाव का उपयोग करें.और ठंड से बचें।
मौके पर सिरय पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र कुमार महतो, पूर्व मुखिया हरिश पटेल, करगालो मुखिया मोतीलाल महतो, सिरय मुखिया हेमन्ती देवी, अचलजामू के पंचायत समिति सदस्य अमिता देवी, बीओआई शाखा प्रबंधक सुनिल कुमार सिंह, उप शाखा प्रबंधक उदय कुमार शर्मा, बैंक सखी पुनम देवी, चमेली देवी, पंचायत के गणमान्य व बैंक कर्मी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply