Advertisement

आयुक्त ने पीरटांड़ प्रखंड का निरीक्षण कर दिए कई आवश्यक निर्देश

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त (कमिश्नर) ने 14 दिसंबर को गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में पीरटांड प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड सभागार में ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों एवं बीएलओ के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पीरटांड़, अंचलाधिकारी पीरटांड़, जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में आयुक्त ने सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना के अलावे कई योजनाओं की समीक्षा की और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अपने कर्मियों पर नियंत्रण रखने को कहा।

प्रमंडलीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक में चल रहे कई योजनाओं का भी निरीक्षण किया। साथ हीं ब्लॉक में चल रहे कई कंस्ट्रक्शन कार्यों का भी जायजा लिया।

बन रहे पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र का नया बिल्डिंग का भी जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में साफ सफाई एवं अभिलेख का रख-रखाव सही मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *