खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु जिले में कुल 19 केंद्र
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारम्भ 15 दिसंबर को सांसद एवं स्थानीय विधायक या उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में कराया जाना है। उक्त जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजली कुमारी ने 14 दिसंबर को दी।
उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद जिले में 19 है। जो इस प्रकार है- मायापुर पैक्स पेटरवार, व्यापार मंडल गोमियां, वारीडारी पैक्स लिमिटेड गोमियां, कुंदा पैक्स गोमियां, राधानगर पैक्स चास, सतनपुर पैक्स चास, घटियाली पश्चिमी पैक्स चास, गायछन्दा पैक्स जरीडीह, आदि।
अराजू पैक्स जरीडीह, तारानारी पैक्स चन्द्रपुरा, पोटसो पैक्स लिमिटेड नावाडीह, पैक पैक्स लिमिटेड नावाडीह, चंद्र पैक्स चंदनकियारी, सबड़ा पैक्स चंदनकियारी, झालबरदा पैक्स चन्दनकियारी, गरी पैक्स कसमार, कसमार पैक्स कसमार, बगदा पैक्स कसमार एवं मुरहुलसुदी पैक्स कसमार शामिल है।
उन्होंने कहा कि आमजनों को सूचित किया जाता है कि सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के सचिव द्वारा निर्गत निर्देशों के आलोक में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जाना है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजली कुमारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 के लिए साधारण किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040/- प्रति क्विंटल एवं बोनस 10/- कुल 2050/- प्रति क्विंटल है।
इसी तरह ग्रेड ए धान किस्म का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060/- प्रति क्विंटल एवं बोनस 10/- प्रति क्विंटल कुल 2070/- प्रति क्विंटल है। उन्होंने सभी पंजीकृत किसानो से अनुरोध किया कि सभी अपने निकटतम धान अधिप्राप्ति केन्द्र में धान विक्रय कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त करें।
![]()












Leave a Reply