Advertisement

टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आगामी 16 दिसंबर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आगामी 16 दिसंबर से शंकर नेत्रालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर नोवामुंडी के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी 13 दिसंबर को टाटा स्टील फाउंडेशन के सीएसआर अधिकारी अनिल उरांव ने दी।

उन्होंने बताया कि नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शंकर नेत्रालय के सहयोग से 16 से 19 दिसंबर तक नेत्र की जांच की जाएगी। साथ हीं मोतियाबिंद का ऑपरेशन 19 से लेकर 23 दिसंबर तक की जाएगी।
उन्होंने जरूरतमंद रहिवासियों से अपील किया कि पंजीकरण एवं जांच का समय 16 दिसंबर को नोआमुंडी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुबह 7:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक नामांकन करा ले।

साथ ही कहा कि पंजीकरण के लिए साथ में आधार कार्ड या वोटर कार्ड लाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल नंबर साथ में लाना है। मास्क लगाकर ही शिविर में आकर अपना नामांकन कराएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *