Advertisement

सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा नावाडीह में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल द्वारा एनसीआरएपी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के बिरनी पंचायत भवन में किया गया। शिविर में 165 लोगों को डॉक्टर नीतीश कुमार ने जांच कर आवश्यक दवा दिया।

इस अवसर पर डाॅ नीतिश कुमार ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि इस मौसम में हमेशा गर्म पानी का सेवन करें। ठंड से बचने का हमेशा प्रयास करें। शिविर को संचालन करने में चीफ फार्मासिस्ट आर के प्रताप, फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, आया सावित्री देवी, वार्ड बॉय गणेश तुरी, हेल्पर मोहम्मद अफरोज आलम का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *