Advertisement

झगड़ा छुड़ाने गये युवक की पिटाई से मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। दो गुटों के आपसी झगड़ा छुड़ाने गये एक 28 वर्षीय युवक की दूसरे पक्ष द्वारा पिटाई से मौत हो गयी। घटना के बाद बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट घरवाटांड तीन नंबर में घंटों रोड जाम रहा।

घटना के संबंध में तेनुघाट घरवाटांड तीन नंबर रहिवासी रामू यादव ने बताया की उसके छोटे भाई 28 वर्षीय मनोज यादव बीते कर्मा त्यौहार के दिन शाम के वक्त साड़म से दूध देकर लौट रहा था। तभी महेश मिस्त्री नामक परिचित ने घर छोड़ने की बात कही और अपने साथ ले जाने को कहा।

मनोज यादव ने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और कहा कि वह अपने घर तक ही जाएगा उससे आगे नहीं जाएगा। किंतु परीचित महेश ने अपने घर तक छोड़ने को कहा। वह उसके साथ चला गया। उसे छोड़ने के क्रम में देखा कि महेश मिस्त्री को दो लड़कों से लेनदेन था वह दोनों युवक महेश मिस्त्री के साथ हाथापाई करने लगे।

झगड़ा छुड़ाने के क्रम में मनोज यादव को दूसरे पक्ष के उक्त दोनों लड़के महेश को छोड़कर मनोज यादव को बुरी तरह से पीट दिया और मरा हुआ समझकर उसे छोड़ दिया। आने जाने वालों ने उसे उसके घर में जानकारी दी।

सूचना मिलते ही महेश यादव का बड़ा भाई एवं तेनुघाट ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए गोमियां अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजन उसे वेल्लोर तक ले गए, किंतु वहां से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और 13 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई।

युवक की मृत्यु की सूचना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी एवं पत्नी सोनिया देवी को रोता बिलखता छोड़कर चला गया।

इस घटना से आक्रोशित रहिवासियों ने सड़क जाम कर दिया। तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशतो को समझा-बुझाकर जाम को हटाया।

घटना की सूचना मिलते हीं गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr. Lambodar Mahto) मृतक के घर पहुंचे और घटना को निंदनीय कहा। उन्होंने इस घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट कराने के साथ ही हर संभव मदद करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *