Advertisement

चंदवा ब्लॉक में 14 को जिला परिषद सदस्य कार्यालय का उद्घघाटन

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा ब्लॉक में जिला परिषद सदस्य का कार्यालय का उद्घाटन आगामी 14 दिसंबर को किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, पुर्वी जिला परिषद सदस्य प्रतिमा देवी, सामाजसेवी लाल रंजन नाथ शाहदेव तथा रोहित यादव ने संयुक्त रूप से दी। जिप सदस्य सरोज देवी तथा प्रतिमा देवी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के आम रहिवासियों को सुविधा के लिए उक्त कार्यालय का उद्घघाटन किया जा रहा है।

जिप सदस्य ने चंदवा में कार्यालय उद्घाटन में ससमय भाग लेने की अपील पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र और पुर्वी जिला परिषद क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिकों से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *