Advertisement

लिंग आधारित हिंसा के विरोध में निकाली गई जागरूकता रैली

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आजीविका संकुल संगठन जेएसएलपीएस विष्णुगढ़ द्वारा 12 दिसंबर को घरेलू हिंसा तथा महिला पर होने वाले हिंसा की रोकथाम के लिए (कलस्टर) अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के पश्चात रैली में महिलाओं द्वारा नारी- नारी की यही पुकार, अब ना सहेंगे अत्याचार, जैसे नारा दिया गया। जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा विष्णुगढ़ के सभी सीएलएफ महिलाओं ने मिलकर रंगोली कार्यक्रम जैसे दिवाल लेखन में चुप नहीं रहना है, महिलाओं को अब हिंसा नहीं सहना है, आधा भारत नारी, फिर क्यों बेचारी है, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेखन कार्यक्रम किया गया।

साथ ही पीको प्रोजेक्टर द्वारा वीडियो भी दिखाया गया। वही महिलाओं को जैसे अपने आप को साफ रखेंगे, बेटा और बेटी को एक समान मानेंगे, भ्रूण हत्या नहीं करेंगे, महिला तस्करी को रोकेंगे, डायन ना किसी को कहेंगे, ना कहने देंगे, डायन प्रथा को रोकेंगे, बाल -विवाह को रोकेंगे, किशोरी शिक्षा को बढ़ावा देंगे, ना दहेज लेंगे, ना दहेज देंगे जैसे जेंडर शपथ दिलाई गई। यहां महिलाओं की सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

मौके पर मुख्य रूप से (क्लस्टर) अध्यक्ष सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष नागेश्वरी देवी, रीना देवी, बंटी कुमारी, आरती कुमारी, बसंती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, मनीषा कुमारी, अनीता देवी, ममता देवी, रीता देवी, प्रियांशु देवी, चुनिया कुमारी, रूबी देवी, प्रतिमा देवी, बेबी देवी समेत जेएसएलपीएस के सभी महिला रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *