Advertisement

दोस्ताना क्रिकेट मैच में सीनियर एकादश को तेनुघाट एकादश ने हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में 11 दिसंबर को तेनुघाट प्रीमियर लीग के उप विजेता तेनुघाट एकादश और सीनियर एकादश क बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में तेनुघाट एकादश ने सीनियर एकादश को हराया।

सीनियर एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर एकादश के राजीव कुमार के 22 रन, भरत के 18 और राकेश के 17 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 96 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए तेनुघाट एकादश की टीम सौरभ के 20, दीपक के 18 रन और दीपक यादव के 17 रनों की बदौलत 97 रन बना कर मैच जीत गई।

मैच में सौरभ सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका ऋतिक अनंत और मयूर, स्कोरर की भूमिका शिवम कटरियार और कमेंटेटर की भूमिका कृष झा ने निभाई। मैच में अनिकेत नंदन, अमन सिंह, कृष कुमार, पियुष कटरियार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *