Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद विभाग द्वारा 11 दिसंबर को तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का विधिवत समापन हो गया।

उक्त अभ्यास वर्ग बोकारो जिला के हद में अनपती देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेरमो में बीते 9,10 और 11 दिसम्बर तक चला। अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव रंजन ने विषय कार्यक्रम से कार्य, कार्य से कार्यकर्ता पर कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक उद्देश्य प्राप्ति हेतु व्यक्ति निर्माण को अधिक महत्व दिया गया है।

व्यक्ति निर्माण के लिए कार्यक्रम को विद्यार्थी परिषद् में प्रभावी माध्यम माना गया है। इसलिए कार्यक्रम को सम्यक रूप में न देखते हुए हमने उत्तको साधन के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम केवल करने के लिए नहीं करते कार्यक्रम कार्यकर्ता निर्माण व विकास की फल श्रुति में परिणत होना चाहिए। तभी कार्यक्रम की सफलता है।

कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिथि भोजन भी रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथि गण शामिल हुए। इस अभ्यास वर्ग की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद किया गया।

व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता धनबाद विभाग विश्वविद्यालय संयोजक विवेक पाठक, धनबाद विभाग संयोजक नवीन महतो, भरत वर्मा, बोकारो जिला संयोजक मनजीत सिंह, बोकारो महानगर मंत्री पवन कुशवाहा, बोकारो सोशल मीडिया संयोजक रोशन जयसवाल, आदि।

व्यवस्था प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता कुमारी, रिशु कुमार, चेतन कुमार, संदीप कुमार, देवराज साव, अंकित सिंह, कमल सिंह, संदीप सिंह, रोनित कुमार, कार्तिक गुप्ता, विकास कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *