ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पुराने खिलाड़ियों के लिए इनदिनों पूरे देश में टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उसी का एक पार्ट पश्चिम बंगाल के आसनसोल में देखने को मिला। जहां गिरिडीह का मैच धनबाद से आसनसोल स्टेडियम में मैच खेला गया। जिसमें धनबाद की टीम ने गिरिडीह को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।
जानकारी के अनुसार गिरिडीह वेटरन टीम के कप्तान राजेश सिन्हा और सीनियर प्लेयर आभाष सिन्हा टॉस करने गए। गिरिडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गिरिडीह की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 94 रन बनाया, जिसमें अमित रंगराजन ने 58 रन और संतोष तिवारी ने 30 रन बनाये। धनबाद टीम की ओर से बल्लेबाज ने अच्छी पारी खेली और 9 विकेट से मैच को जीत लिया।

संजय यादव ने बढ़िया खेला और 35 रन बनाए, वही पूर्व रणजी प्लेयर सत्य प्रकाश ने अच्छी बल्लेबाजी का परिचय दिया और नाबाद 46 रन बना कर धनबाद ने जीत अपने नाम कर लिया।
गिरिडीह टीम की ओर से सीनियर प्लेयर बाला जी वेंकटेश, आभाष सिन्हा, पूर्व रणजी प्लेयर संतोष तिवारी, रमेश यादव, बबलु कुमार, आलोक रंजन, रोहित जमुवार, संतोष शर्मा, रंजीत यादव, शम्स आलम, रूपेश रजक, उमेश रावत, दिवाकर कुमार आदि खेल रहे थे।
![]()












Leave a Reply