Advertisement

आत्मनिर्भर भारत रत्न व कन्यादान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित होंगे सुरेश

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़(हजारीबाग)। प्रतिभा किसी रौशनी का मोहताज नहीं होता। जिसमें प्रतिभा होता है, वह समय के साथ स्वयं दिखने लगता है। ऐसे ही प्रतिभा के धनी हैं सुरेश कुमार।

विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बकसपुरा पंचायत रखवा गांव के भारतीय युवा संसद व उदय भारत फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सुरेश कुमार अपनी प्रतिभा की बदौलत उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आत्मनिर्भर भारत रत्न व कन्यादान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित होंगे।

यह सम्मान कन्यादान फाउंडेशन द्वारा आगामी 11 सितम्बर को आयोजित कन्यादान शिरोमणि सम्मान समारोह में उन्हें दिया जाएगा।
उदय भारत फाउंडेशन के संस्थापक विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में 9 सितंबर को फाउंडेशन के संस्थापक विनय कुमार ने कहा कि उदय भारत परिवार द्वारा लगातार की जा रही सामाजिक कार्यों के लिए इस सम्मान के लिए सुरेश कुमार का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव से उभरकर एक बड़े मंच पर आत्मनिर्भर भारत रत्न व कन्यादान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित होना यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान 15 राज्यों से चयनित युवक एवं युवतियों को सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत जल्द नया कार्य प्रारम्भ करेगी।

इस सम्मान समारोह में उत्तरप्रदेश के कई मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, विद्वान एवं कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *