Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकला सौ मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो इकाई द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में और 76वा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 100 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया l तिरंगा यात्रा बोकारो जिला के हद में बेरमो ब्लॉक से कस्तूरबा स्कूल ढोरी तक लाया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र एवं छात्राएं उत्साह पूर्वक 75वां स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ अमृत महोत्सव को मनाते हुए तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाया।

यहां विनोवा भावे विश्वविद्यालय धनबाद के सह संयोजक विवेक पाठक ने कहा कि देश में अग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानियों ने आजाद कराने के लिए संघर्ष और बलिदान दिया। इस दौरान देश आजाद होने के बाद कई क्रांतिकारी ऐसे भी रहे जो आजाद भारत की सुबह देख ही नहीं पाए।

हालांकि आजादी दिलाने के पीछे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसलिए उनका नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अमर हो चुका है। धनबाद विभाग संयोजक नवीन महतो ने कहा की तिरंगा यात्रा हमारे देश के शहीद जवान स्वतंत्रता सेनानियों की सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की खुशियों को हम मनाते है।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री सत्यम मिश्रा ने किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के बोकारो जिला संयोजक मनजीत सिंह, बोकारो महानगर मंत्री पवन कुशवाहा, बेरमो नगर मंत्री अश्विनी मिश्रा, पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, वैभव चौरसिया आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *