Advertisement

झुंझको में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया भोक्ता पर्व

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के चलकरी दक्षिणी पंचायत स्थित राजस्व गांव झुंझको में 30 मई को श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया भोक्ता पर्व उर्फ बीसू पर्व। यहां बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण हलकों से श्रद्धालूगण शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार इस पर्व को मनाने को लेकर तीन दिन पूर्व ही शिवालय में ब्राह्मण अथवा पूजारी मंदिर में प्रवेश किए थे। बीते 29 मई की रात बंगाल के पुरुलिया से मंगाए गये छऊ नृत्य के दो ग्रुप के कलाकारों ने रात भर अपने विभिन्न मुद्रा नृत्य से उपस्थित रहिवासियों का मनोरंजन करते रहे।

बताया जाता है कि यहां आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य चिटमनी देवी ने किया। उनके साथ मौके पर जयराम टुडू, सागर सिंह, तिलोचना देवी आदि उपस्थित थे।

पूजारी दिग्विजय चटर्जी उर्फ दीगू के सानिध्य में पटभक्तिया सहदेव सिंह, राजभक्तियां चंद्र सिंह सहित शंकर रजवार, झरी रजवार, रंजीत रजवार, भक्तु सिंह, नरेश सिंह आदि ने आग के अंगारे में खेलने, पीठ पर नुकीले लोहे की कील ठोकवाना आदि आकर्षक करिश्में के साथ तीस फीट ऊंचे खूंटे पर रस्सी के सहारे झूलते हुए दिखाए गये।

आयोजन परिसर में दोपहर तक ग्रामीण श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा।
मौके पर साधु सिंह, कौशल रजवार, फलेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राजू सिंह, सुनील मुर्मू, जीतलाल मुर्मू, धीरन रजवार,राजेश सिंह,रोहित तुरी, झूपर तुरी,लालमोहन सिंह,मुकुंद सिंह,सरजू सिंह,मनसू सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल मुर्मू, अनिल मुर्मू सहित दर्जनों महिला श्रद्धालुगण भी इस दौरान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *