Advertisement

एक सप्ताह से मलेशिया में पड़ा है मजदूर दिनेश्वर सिंह का शव

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में अचलजामू पंचायत के खेदाडीह ग्राम निवासी मांगे सिंह के 36 वर्षीय पुत्र दिनेश्वर सिंह की मौत पिछले एक सप्ताह पूर्व मलेशिया में हो गयी।

उक्त मजदूर की मौत से आज पूरा परिवार सदमे में हैं। पति का शव को मलेशिया से मंगाने को लेकर मृतक की पत्नी रीता देवी गुहार लगा रही हैं। मगर अभी तक शव उसके घर नहीं पहुंच पाया है।

अपनी पीड़ा बयां करते हुए मृतक सिंह की पत्नी रीता देवी ने बताया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके पति धन कमाने मलेशिया गए थे। वहाँ एचजी पाॅवर ट्रांसमिशन लाइन कंपनी में कार्यरत थे।

इसी बीच अचानक 22 मई को उनकी मौत का समाचार मिलने पर पुरे परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का कहना हैं कि मौत को लगभग एक सप्ताह से अधिक हो गये। अभी तक मलेशिया से उसके पति का शव यहाँ नहीं पहुँच सका।

इस संबंध में कंपनी के द्वारा कोई सार्थक जवाब न मिलने से परिवार काफी परेशान है। पति के शव को लाने के लिए पत्नी रीता देवी अफसरों से लेकर सरकार (Government) से गुहार लगा रही हैं, ताकि वो अपने पति का अंतिम संस्कार कर सकें। लेकिन शव के अंतिम दर्शन के लिए परिवार को लगातार जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

इस मामले में प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक 29 मई को मृतक के घर पहुँचकर संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी और सरकार से उचित मुआवजा के साथ शव को जल्द भारत भेजने की मांग की है। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *