ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज के सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देवजी महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज का आगमन 28 मई को तेनुघाट एफ टायप चौक स्थित विहंगम योग आश्रम में संध्या 6 बजे हुआ।
जहां उनके अनुयायियों ने उनका फूल माला एवं पुष्प वर्षा कर और आरती कर स्वागत किया गया। सतगुरु महाराज की जय के जय घोष से पूरा तेनुघाट गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार 29 मई को सुबह 7 बजे योगा और उसके बाद 501 कुण्डीय वैदिक हवन प्रारंभ किया जयेगा। यह जानकारी संचालक सुजीत कुमार सिन्हा और मीडिया प्रभारी सुभाष कटरियार ने दिया। उन्होंने बताया कि 29 मई को आयोजित होने वाले इस धार्मिक महाकुंभ में बनारस, महराष्ट्र, झारखंड, बिहार सहित अन्य राज्यों से कई गणमान्य श्रृद्धालुगण भाग लेंगे।
इस मौके पर बलराम प्रसाद, शालीग्राम प्रसाद, जानकी यादव, दिनेश प्रसाद, शुभम श्रीवास्तव, रामेश्वर यादव, सत्य नारायण प्रसाद, राम लखन यादव, छोटी रजक, पंकज सिंह, बिक्रम महतो, शिवचंद यादव आदि के अलावे सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply