Advertisement

महायज्ञ को लेकर संत प्रवर स्वतंत्र देव का गोमियां में आगमन

विधायक आवास में विहंगम योग प्रचारक आचार्य स्वतंत्र देव का भव्य स्वागत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज द्वारा बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट में आयोजित 501 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर 28 मई की संध्या विहंगम योग प्रचारक आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज का गोमियां में आगमन हुआ। महाराज जी के आगमन में श्रद्धालु झूमते गाते शोभा यात्रा निकाला।

विधायक आवास पहुंचकर भक्तजनों ने संत प्रवर का भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित विधायक भवन का उद्घघाटन किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो के आईईएल स्थित आवास में 28 मई को विहंगम योग के द्वितीय परंपरा सद्गुरु स्वतंत्र देव जी महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का आगमन हुआ। गोमियां आगमन से पूर्व तेनुघाट में अमृतवाणी कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

तत्पश्चात गोमियां पहुंचते ही पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने उनके स्वागत में झूमते और गाते चले। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक तरीकों से उनके आगमन के अवसर पर पीतल के लोटे में जल और फूल से सजाये उनका स्वागत किया।

इस मौके पर गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodar Mahto), आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, डॉ सुरेंद्र राज, समाजसेवी चितरंजन साव, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, अनिल प्रजापति, राजकुमार यादव, रोहित यादव, आदि।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री तिवारी, विधायक के मीडिया सलाहकार बबलू तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण मौजूद थे। जानकारी के अनुसार सद्गुरु का यज्ञ के दौरान विधायक आवास में ही विश्राम निश्चित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *