Advertisement

अंगवाली के 46 बच्चों व युवाओं को लगा कोरोना का वैक्सीन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीएचसी पेटरवार (CHC Peterwar) के निर्देश पर 28 मई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 46 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में 12+ उम्र के बच्चों में 15 को प्रथम डोज, 3 को दूसरा डोज,15+ उम्र के 7 युवाओं को प्रथम डोज, 8 को दूसरा डोज,18+ उम्र के 13 युवाओं को दूसरा डोज का वैक्सीनेशन दिया गया।

वैक्सीन लगाने में स्कूली छात्र, छात्राएं भी सक्रिय रहीं। शिविर को सफल बनाने में एएनएम कुमारी बबीता (ANM Kumari Babita), सहिया सुमित्रा देवी की महती भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *