Advertisement

एनएसएसएस के संस्थापक आशुतोष की टीम ने जिप सदस्य का किया स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नेताजी सुभाष सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ 26 मई को जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टिनु सिंह के कुरपनिया स्थित आवास पहुंचकर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य टीनू सिंह ने कहा कि वह बिना भेदभाव के सभी का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने विश्वास किया उसके लिए एक सेवक की तरह काम करूंगा। लोगो के काम के लिए 24 घंटे तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव हारे हैं उनके प्रति भी मन में सम्मान का भाव रहेगा।

उनकी ओर से जो सकारात्मक सुझाव आएगा उस पर अमल करने का प्रयास होगा। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास सबका साथ सबका विकास करने की होगी। मौके पर निवर्तमान जिप सदस्य नीतू सिंह सहित बुच्चो दा, महेश कानाबार, आकाश राजहंस, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *