Advertisement

सेवा भारती बोकारो महानगर का एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला 26 मई को संघ कार्यालय सेक्टर-2/ए में आयोजित किया गया। जिसमें सभी बाल संस्कार केन्द्रों की शिक्षिकाएँ, सिलाई केन्द्रों की प्रशिक्षिकाएँ, निरीक्षक – निरीक्षिकाएँ, आयाम प्रमुख एवं समिति सदस्य सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रह्मनाद, द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार एवं सरस्वती वन्दना से किया गया। संस्था के सचिव राम वचन सिंह (Secretary of the organization Ram Vachan Singh) ने सभी कार्यकर्त्ताओं का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए सेवा भारती द्वारा किये जा रहे सेवा वृत प्रस्तुत किया।

वर्तमान समय में बोकारो महानगर में 16 बाल संस्कार केन्द्र, 3 महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व 110 वैभवश्री (महिला स्वयं सहायता समूह) चल रहें हैं।

प्रांतीय योजनानुसार सत्र 2022 – 23 सेवा – कार्य विस्तार के दृष्टिकोण से बोकारो महानगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 25 बाल संस्कार केन्द्र, 6 महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, आदि। 125 वैभवश्री, 4 भजन मंडली, 60 आरोग्य प्रेरक तथा 4 योग केन्द्र के विस्तार पर चर्चा हुई और योजना बनाई गई।

उन्होंने कहा कि आजकल विद्यालय बच्चों को मैकॉले पद्धति से शिक्षित तो कर हैं मगर संस्कारित नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार में बहुत अन्तर है। संस्कारहीन शिक्षा अधूरी है।

अतः सेवा भारती संस्कार युक्त प्रारंभिक शिक्षा बाल संस्कार केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध करा रही है। जिससे उनके अन्दर चरित्र निर्माण, राष्ट्र भक्ति, परोपकार, सेवा, दया, करूणा, बड़ों को सम्मान एवं अन्य सद्गुणों का विकास हो रहा है।

स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिव शंकर प्रसाद ने केन्द्रों पर शारीरिक में व्यायाम योग, आसन, प्राणायाम, खेल के बारे में जानकारी दी एवं आरम्भ करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम (Program) में शिवशंकर प्रसाद, मीना देवी, कृष्णा कुमार, शुभावती देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, नमिता देवी एवं सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन स्वावलम्बन प्रमुख मीना देवी ने किया। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो महानगर सचिव राम वचन सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *