Advertisement

आंगनबाड़ी में बच्चों एवं बड़ों को को- वैक्सीन, कोविडशील्ड टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीएचसी पेटरवार के सौजन्य से 26 मई को प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के काली मंदिर परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित शिविर में 21 छोटे बच्चों को टीकाकरण किया गया। यहां एएनएम कुमारी बबीता (ANM Kumari Babita), आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी, सहिया उषा देवी सक्रिय रहीं।

वहीं अंगवाली दक्षिणी पंचायत के करमा चौकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 18 बच्चों का टीकाकरण व कई गर्भवती महिलाओं की स्वस्थ जांच के साथ ही 15+ के 6 को को- वैक्सीन एवं 18+ के 7 लोगों को कोविड-शील्ड लगाए गये। यहां पर एएनएम प्रतिभा कुमारी सक्रिय रही। प्रखंड सीएचसी की स्वास्थ्य टीम दोनो केंद्रों में निरीक्षण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *