मेघदूत रेडियो लिस्नर्स एवं सीने-दर्शक संघ ने उन्हें 17वीं पुण्यतिथि पर किया नमन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय फिल्मोधोग के जानेमाने अभिनेता,निर्माता-निर्देशक व राजनेता दिवंगत सुनील दत्त को उनके 17वीं पुण्यतिथि पर बीते 25 मई को याद किए गये। इस अवसर पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स एवं सीने-दर्शक संघ ने उन्हें शत-शत नमन किया।
बता दें कि, अभिनेता व् राजनेता सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 में एवं 25 मई 2005 में 76 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों उतार चढ़ाव देखा। वर्ष 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ में राजकुमार, राजेंद्र कुमार व नरगिस के साथ अभिनय किया।
वर्ष 1963 में बनी ‘मुझे जीने दो में डाकू की भूमिका निभाई। फिल्म खानदान, मेहरबान, गबन, मेरा साया, हमराज, वक्त, चिराग,भाई भाई, मेरी भाभी, मिलन, जख्मी, गीता मेरा नाम आदि फिल्मों में यादगार अभिनय तो किया ही। नागिन, जानी दुश्मन, वतन के रखवाले, शान, पड़ोसन, मुन्ना भाई एमबीबीएस, रॉकी आदि कई फिल्मों का निर्माण एवं निर्देशन भी किया।राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने संसद का प्रतिनिधित्व भी किया।
ऑनलाइन वर्चुअल श्रद्धांजलि कार्यक्रम (Virtual Tribute Program) में दिवंगत अभिनेता को श्राद्ध-सुमन अर्पित कर शतशत करने वालों में मेघदूत रेडियो लिस्नर्स (Meghadoot Radio Listeners) सह सीने दर्शक क्लब बेरमो के उपाध्यक्ष अजीत जयसवाल, डॉ शत्रुघ्न सिंह, रामाधार विश्वकर्मा, अनिल पाल, निरंजन दत्त, आदि।
लुधियाना से अध्यक्ष मनजीत कुमार छाबड़ा, बीनू छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, महाराष्ट्र से सुनैना, खगड़िया (बिहार) से कपिल कुमार दुखी, गुजरात से चांदनी पटेल, धनबाद से रामचंद्र गुप्ता, रांची से मो नौशाद खान आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply