Advertisement

सीसीएल के सीएमडी से मिले बेरमो के कोयला व्यवसायी

ई-ऑक्शन के माध्यम से की कोयला उठाव की मांग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल के कोयला व्यवसायी 25 मई को सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद से उनके रांची स्थित कार्यालय कक्ष में मिले। सीएमडी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार कोयला व्यवसायियों ने सीएमडी से सीसीएल के ढोरी, बीएंडके और कथारा एरिया के सभी परियोजना में लोकल सेल मे ई-ऑक्शन के माध्यम से कोयला उठाव करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले।

जिससे लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध होगा। साथ हीं कहा कि कोयला से जूड़े सभी तरह के व्यापारी इसका लाभ लेकर रोजगार से जूड़े रहेंगे। कहा गया कि ई-ऑक्सन से कोयले का उठाव होने से सीसीएल को भी अधिक फायदा होता है।

सीएमडी (CMD) ने कोयला व्यवसायी की टीम से कहा कि लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोयला व्यापारी को किसी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद कोयला व्यवसायी निदेशक तकनीकी, जीएम सेल्स, सतर्कता विभाग से मिले। मौके पर धनबाद के कोयला व्यवसाई राजेश गोयल, सुनील सिंह, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *