Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं का फुसरो में जोरदार स्वागत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं का बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बाजार स्थित कश्मीर क्लॉथ में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि देश में जहां-जहां गैर भाजपा सरकारें हैं, उसे अस्थिर करने के लिए भाजपा की ओर से लगातार से मुहिम चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैर भाजपा (BJP) नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की देश में आज एक नयी राजनीति की शुरुआत हुई है, लेकिन यह झारखंड में असफल होगा।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जाती है। लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में कानून अपना काम करेगा। देश में आज जो कानून है, उसी आधार पर निर्णय लिये जाएंगे।

इसके पूर्व सभी नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, विनय सिंहा, इजराफिल अंसारी उर्फ बबनी, जनार्दन पाठक, सरफराज अंसारी, महबूब आलम, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, इलियास हुसैन, फैजान अख्तर, मोहम्मद आरिफ खान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *