Advertisement

शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन लेकर मंदिर कमिटी की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढोरी बस्ती पटेल नगर फुसरो पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु 24 मई को एक आवश्यक बैठक की गई। अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह के द्वारा किया गया।

बैठक में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुख्य जजमान विमलेश कुमार सिंह को बनाया गया। यहां नया कमिटी का निर्माण किया गया। जिसमें अध्यक्ष जगदीश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, सचिव उमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अर्जुन महतो, संयोजक दिनेश कुमार सिंह, आदि।

मनोज सिंह, उपाध्यक्ष गोविंद महतो, प्रमोद मोदी, डॉक्टर पीआर महतो, जनार्दन सिंह, सह सचिव अशोक सिंह, अरुण स्वर्णकार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, दिनेश रवि, चंदा प्रभारी विमलेश कुमार सिंह को बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 मई को ध्वजारोहण, 30 जून को जल यात्रा, 6 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। कार्यकारिणी सदस्य रामलाल गोस्वामी, बसंत कुमार महतो, लक्ष्मण महतो, मंटू मिश्रा, राजू कुमार सिंह, बजरंगी साव, अमरनाथ मिश्रा, रविंदर सिंह, रविंद्र साव, उमेश पंडित, धनेश्वर महतो, ललित अग्रवाल, राजेश महतो, सुरेश महतो, मुख देव महतो, दौलत महतो को बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *