Advertisement

जिप सदस्य और मुखिया ने निवर्तमान प्रमुख को जीत की बधाई देने पहुंचे आवास

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह और बैदकारो पूर्वी पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया सीमा महतो 24 मई को निवर्तमान बेरमो प्रखंड प्रमुख व् वर्तमान पंचायत समिति सदस्य गिरिजा देवी के आवास पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी।

पंचायत समिति तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने वाली निवर्तमान प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि वह शुरू से ही लोगों के विश्वास पर खरा उतरने तथा सबका विकास बिना भेदभाव के करने का प्रयास कर रही हूं। आने वाले दिनों में भी उनका प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने जात-पात और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर उनको आशीर्वाद दिया है।

लोगो का विश्वास और बढ़े इसको वह कार्य से साबित करने का प्रयास करते रहेंगे। भाजपा बोकारो जिला (BJP Bokaro District) महिला मोर्चा के अध्यक्ष गिरजा देवी ने पंचायत समिति सदस्य के पद पर तीसरी बार जीत दर्ज की। मौके पर उपस्थित फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, आदि।

नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह और नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, वरीय नेता रोहित मित्तल,अशोक सिंह व शंकर गोयल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने घर जाकर जीत की बधाई दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *