प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल के चर्चित श्रमिक नेता स्वर्गीय रामाधार सिंह के पोत्र जिप सदस्य संख्या 7 के बिजेता ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह के जीत पर 24 मई को जिले के जारंगडीह के विभिन्न जगहों पर बिजय जुलूस निकाला गया। जगह जगह रहिवासियों ने जिप सदस्य टीनू सिंह का भव्य स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार जारंगडीह के अपर बंगला शिव मंदिर से विजय जुलूस निकाला गया, जो टोला मोहल्ला होते हुए चीफ क्वार्टर, ऑफिसर्स कॉलोनी, मनसा नगर, डबल स्टोरी, बेलदार टोला, बाबू क्वाटर, सोलह नंबर, मुख्य बाजार, मांझी टोला आदि का दौरा किया।
इस मौके पर जिप सदस्य टीनू सिंह को अपर बंगला के तमाम रहिवासियों ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपर बंग्ला शिव मंदिर जाकर मत्था टेका, जहां मंदिर के पुजारी मदन झा द्वारा उन्हें बिजयी तिलक लगाया गया।

इसके बाद उनकी विजय यात्रा अपर बंगला से प्रारंभ हुआ। साथ में जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मुखिया सुमंती देवी उनके साथ विजय यात्रा में सम्मिलित रही। जगह जगह उन्होंने रहिवासियों से आशीर्वाद लिए। इनके जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बाटी और जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगाया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा वार्ड सदस्य राजू सिंह, सुदेश भुईया, बोधा सिंह, शंकर, मनोज सिंह, अंजनी सिंह, अरुण कुमार सिंह, भगवान सिंह, रिंटू सिंह, शंभू सिंह, मनोज महतो, सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, संदीप सिंह, भीमा सिंह, सानू, मानू, रंजीत यादव, कैलाश यादव, विक्की रजवार, सिकंदर रजवार, नंदलाल चौहान, संतोष सिंह, काली राम, अंग्रेज, पिंकू झा, वार्ड सदस्य गौतम राम सहित सैकड़ों लोग विजय जुलूस में शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply