Advertisement

नवनिर्वाचित मुखिया ने किया परिचयात्मक मिलन का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी ने 23 मई को रेलवे कॉलोनी स्थित अपने आवास में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य के साथ परिचयात्मक मिलन का आयोजन किया।

इस मौके पर मुखिया पूनम देवी ने कहा कि आप लोग के साथ ही रहकर कथारा पंचायत का विकास पुरा हो पाएगा। हम लोगों को एक साथ मिलकर पूरे कथारा पंचायत की समस्याओं को हर हाल में दुर करने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन जिन गरीबों का अभी तक राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन नहीं बन पाया है उसे तत्काल बनाने की कोशिश किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के घर राशन और आर्थिक मदद पहुंचे।

इस मौके पर मुखिया पूनम देवी के अलावा वार्ड सदस्य रोजी लुईस, पूनम देवी, आशा देवी, जमुना देवी, रीता देवी, रूपा देवी, राजेश पांडेय, प्रमोद चौहान, राजकुमार चौहान, मजरूल हक, वीरेंद्र पांडेय सहित उपेंद्र राम, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप मुंडा, पवन कुमार, रंजीत सिंह, अनिल कुमार, कन्हैया आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *