Advertisement

नवनिर्वाचित जिप सदस्य का रेलवे कॉलोनी में जोरदार स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड क्षेत्र संख्या 5 के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह का 22 मई को रेलवे कॉलोनी (Railway Colony)  पहुंचने पर स्थानीय रहिवासियों ने भव्य स्वागत किया।

जिप सदस्य सिंह ने अपने जीत का आभार प्रकट करने के लिए कथारा स्थित रेलवे कॉलोनी में आकर मुखिया और कॉलोनी वासियों को जीत का साधुवाद दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपके जो भी काम है उसे मैं पूरा करने का वादा करता हूं। उन्होंने अपनी जीत के लिए सभी कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया। साथ हीं कहा कि आप हमें वोट देकर जीत दिलाएं।

मैं आपके विश्वास पर खड़ा उतरने का काम करूंगा। जाते जाते आकाश लाल सिंह ने अपने साथियों के साथ रेलवे कॉलोनी स्थित विभिन्न सीसीएल (CCL) रेलवे कॉलोनी के लगभग सभी ब्लॉक स्थित पहाड़ी बाबा शिव मंदिर में मत्था टेका।

मौके पर जिप सदस्य सिंह के अलावा सनत कुमार, संतोष पांडेय, सुबोध उपाध्याय, चंद्रहास मिश्रा, शंभू कुमार मंडल, वार्ड सदस्य प्रमोद चौहान, सत्यनारायण प्रसाद सिंह, डॉ सर्जन चौधरी, उपेंद्र राम, आदि।

दयाल चौहान, रामनाथ राय, मनोहर चौहान, रंजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार, रंजीत चौहान, आकाश चौहान, बैजू चौहान, भोला चौहान के अलावा अनेको कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *