आगामी 24 मई को श्रमिक नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के ढोरी स्थित प्रधान कार्यालय में 21 मई को केंद्रीय श्रम संगठन इंटक से संबद्ध आरसीएमयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री (Prime minister) स्व.राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरजा शंकर पांडेय और संचालन प्रमोद सिंह ने किया।
मौके पर पार्टी और यूनियन कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्व.गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया।
उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए थे। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया। गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने देशहित के लिए कई एतिहासिक कदम उठाए थे। इसका लाभ आज सभी वर्ग के लोग उठा रहे है।

मौके पर आगामी 24 मई को क्षेत्र के दिग्गज श्रमिक नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के दूसरी पुण्यतिथि को ऐतिहासिक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में आरसीएमयू और इंटक के लोग ही मुख्य रूप से उपस्थित होते हैं।
कांग्रेस संगठन (Congress Organization) के अन्य शाखाओं के लोगों की उपस्थिति नहीं के बराबर रहती है। इस बात पर प्रखंड अध्यक्ष को ध्यान देने की जरूरत है।
मौके पर फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित हरेंद्र सिंह, अंजनी त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवनंदन चौहान, उत्तम सिंह, मुरारी सिंह, आनंद राम, आबिद हुसैन, सुबोध सिंह पवार, गणेश मल्लाह, समर सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, सलीम जावेद उर्फ मोती, अशोक अग्रवाल, बैजनाथ सिंह, परवेज अख्तर, साधु बाउरी, रिंकू निषाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply