धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh Block) के हद में भेलवारा पंचायत के गोलगो की रहनेवाली किरण कुमारी जो पिछले चार वर्षो पूर्व किसी कारण कमर टूट जाने से चलने फिरने से असमर्थ हो चुकी थी। व्हील चैयर के लिए उन्होंने कितने बार आवेदन दी। आवेदन देने के बावजूद भी उन्हे व्हील चैयर नही मिल पायी थी।
इसकी जानकारी क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह प्रतिभा विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार को मिलते ही उन्होनें ट्वीट कर हजारीबाग उपायुक्त को जानकारी दी। उपायुक्त ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए किरण कुमारी को व्हील चैयर उपलब्ध करवाई गयी।
व्हील चैेयर मिलते ही किरण कुमारी सहित उनके परिजनों ने उपायुक्त (Deputy Commissioner) को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार को धन्यवाद देकर कहा कि पिछले कई वर्षों से उसे चलने-फिरने में काफी परेशानियां होती थी।
![]()












Leave a Reply