इस पंचायत से पहली बार प्रमोद चौहान, जमुना देवी, रीता देवी बनी वार्ड सदस्य
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमिया प्रखंड (Gomiya block) के कथारा पंचायत का चुनाव परिणाम काफी चौकाने वाला रहा है। यहां से मुखिया पद पर पुनम देवी के नाम का घोषणा किया गया।
वे अपने प्रतिद्वंद्वी को 107 वोट से पराजित कर विजयी घोषित हुई। वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए निभा देवी विजयी घोषित हुई। वह 366 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित करने में सफल रही।
यहां से वार्ड क्रमांक-12 से प्रमोद चौहान 59 वोट से विजयी बने। वहीं वार्ड नंबर 15 से जमुना देवी 53 वोट से विजयी हुई। जबकि वार्ड क्रमांक 8 से रीता देवी विजयी घोषित की गयी।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी प्रभा देवी को सौ वोटो के बड़े अंतर से हरा दिया। जानकारी के अनुसार रीता देवी को कुल 118 मत मिले। वहीं वार्ड क्रमांक दो से रोजी लुईस की जीत हुई।

विदित हो कि उक्त पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बीते 14 मई को मतदान किया गया था। वहीं बेरमो प्रखंड में पडने वाले कथारा क्षेत्र के शेष भागों में द्वितीय चरण में अर्थात 19 मई को मतदान होना है। जिसके लिए सरकारी आदेश व निर्देश के अनुसार चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।
स्थानीय प्रशासन (Administration) कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार प्रशासनिक निर्देश के आधार पर क्षेत्रीय सुरक्षा बल चुनाव को संपन्न कराने के लिए सजगता व सतर्कता के साथ तैनात है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए अधिकृत किए पदाधिकारियों को अपने अपने स्थान पर तैनात कर दिया गया है।
![]()












Leave a Reply