एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी पर्व त्यौहार में लोग उत्साह के साथ भाग लेते हैं। बावजूद इसके पूजा त्योहारों में पूर्व की भांति लोगों में सामनजस्य का अभाव देखा जा रहा है। इन सबसे इतर सूबे के पूर्व मंत्री आज भी लोक आस्था के पक्के समर्थक व् सामाजिक सौहार्द व् सामनजस्य में आज भी अपनी भूमिका का निर्वाहण करते रहे हैं। यही इनकी खासियत है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के महली बांध रवानी टोला में सुरजाही पर्व के अवसर पर 15 मई की रात्रि झारखंड सरकार (Jharkhand government) के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों से रवानी टोला में प्रतिवर्ष सुरजाही पूजा किया जा रहा है। इस वर्ष के सुराजाही पूजा में मुख्य पुजारी झमन रवानी और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के द्वारा पूजा अर्चना कर बलि प्रथा को सहदेव रवानी के द्वारा विधिवत पूर्ण किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री के अलावा मुख्य रूप से विनोद रवानी, सुंदर प्रसाद, अजय रवानी, सिकंदर रवानी, कामेश्वर रवानी, सुखदेव रवानी, शिवनाथ रवानी एवं रवानी परिवार के साथ साथ समाजसेवी नीरज यादव, लाल यादव, टिंकू रवानी, बबलू यादव, अर्जुन यादव, देवाशीष आस, गोकुल नायक आदि उपस्थित होकर विधिवत पूजा अर्चना कर भोग का वितरण कर पूजा को सफल किया।
284 total views, 1 views today