Advertisement

तेनुघाट पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट पंचायत क्षेत्र में 14 मई को संपन्न चुनाव में तपती गर्मी में लोगों ने घर से बाहर निकल कर अपने अपने मतों का प्रयोग किया।

बताते चलें कि तेनुघाट पंचायत में 9 बूथ में लगभग 3014 मतदाताओं में से 1539 मतदाताओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया। इस तरह से लगभग 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया।

इस क्रम में इस क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला बक्सा में बंद हो गया। आगामी 17 मई को मतगणना के दिन मतदाताओं का फैसला किसके पक्ष में होगा यह नजर आएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *