Advertisement

सेक्टर मजिस्ट्रेट व् पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 16 को-डीडीसी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। आगामी 19 मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण प्रखंड कसमार, जरीडीह एवं बेरमो में मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आगामी 16 मई को निर्धारित है।

प्रशिक्षण बोकारो के सेक्टर 02 सी, बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्वाह्न 9.30 बजे से होगी। उक्त जानकारी कार्मिक कोषांग की वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री ने 14 मई को दी।

डीडीसी (DDC) ने प्रतिनियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में किसी की भी किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *