Advertisement

बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। घरेलू विवाद में बड़े भाई ने पैसा के लिए छोटे भाई की हत्या कर दी।मामला बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट थाना क्षेत्र (Tenughat police station area) की बतायी जा रही है।

सूचना पाकर मामले में तत्परता दिखाते हुए तेनुघाट थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने हत्यारोपी को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बिते 13 मई की रात तेनुघाट थाना के में घरवाटांड़ पंचायत के बालूडीह टोला निवासी सुंदर कमार की हत्या उसके भाई बीरू कमार ने धारदार हथियार से कर दी।

इस संबंध में मृतक सुंदर कमार की पत्नी ने बताया कि उसका पति और वह उसके घर मजदूरी करते थे। मजदूरी का बकाया को लेकर दोनों में विवाद था। जिसे उसका पति मांग रहा था। उसी में विवाद बढ़ गया और उसका भैसुर वीरू कमार ने धारधार हथियार से उसके पति के मुंह पर वार कर दिया। जिससे गंभीर चोट आई।

इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट प्रशासन (Administration) के द्वारा भेजा गया। जहाँ प्रार्थमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बोकारो रेफर कर दिया गया। बोकारो से भी उसे रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्स्कों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी गुना देवी, पुत्र किशोर कुमार, जितेंद्र कुमार एवं प्रेम कुमार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *