Advertisement

अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की 88वीं शहादत दिवस 14 मई को

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला (Vaishali district) के हद में लालगंज अंचल के जलालपुर ग्राम में 14 मई को अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की 88वीं शहादत दिवश उनकी जन्मभूमि जलालपुर में पहली बार भव्य तरीके से कांग्रेस (Congress) के युवा नेता मनोज शुक्ला द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमे भुमिहार सामाजिक फ्रंट के सभी नेता और राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुरजी भाग ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार स्थानीय युवकों में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस को लेकर काफी उत्साह है। इसे लेकर युवाओं द्वारा उनकी जीवनी को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है।

वहीं 14 मई को हाजीपुर के उमेश सिनेमा रिसोर्ट में लोजपा (रामबिलास) के नेताओं द्वारा भी शहीद बैकुण्ठ शुक्ल के शहादत दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमे लोजपा (आर) के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ जहानाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद अरुण कुमार शिरकत करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *