Advertisement

शोक में डूबे शिवसेना विधायक के समर्थक

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अंधेरी के शिवसेना विधायक (Shivsena MLA) रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 52 वर्षीय स्व. लटके के अचानक निधन से उनके विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व आम लोगों दुःख का माहौल है।

उनके निधन पर जन हित विकास मंच के राष्ट्रीय (National) अध्यक्ष विजय राय ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा ईश्वर स्व. लटके जी की आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को सहनशक्ति दें।

जनहित विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राय ने कहा की हमारे बीच एक अच्छे नेता नहीं रहे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हे प्रभु उनके परिवार को सहन करने की शक्ति दे और अपने श्री चरणों में उनकी की आत्मा को स्थान दें, आदि।

जनहित विकास मंच के तरफ से विनीत सिंह गुलाब यादव राज बहादुर यादव, राजू सूर्यवंशी, मोहन कांगने, मंगेश परब, राम सुरेश प्रजापति, रामविलास मौर्य, सुभाष यादव , रमेश यादव, मनोज यादव सहित सभी ने रमेश लटके जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *