विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जिला परिषद क्रमांक चार से इस बार चुनाव अनीता देवी जीतेगी। उक्त बातें 12 मई को चुनाव प्रचार के क्रम में समाजसेवी महादेव प्रजापति ने कही।
गोमियां प्रखंड के हद में ललपनिया से जिला परिषद (District Council) भाग संख्या 4 से प्रबल दावेदार अनीता देवी को मानते हुए महादेव प्रजापति ने दावे के साथ कहा कि वह इस बार की चुनाव अवश्य जीतेंगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार कुछ कमी रह गई थी, लेकिन इस बार उन्हें अपने क्षेत्र की जनता एवं सभी वर्गों का भरपूर साथ और सहयोग मिल रहा है।

महिलाएं भी उनसे आशा लगाये हुए हैं कि अगर वह चुनाव जीतती हैं तो अपने क्षेत्र का विकास करेगी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी। अपने क्षेत्र के तमाम समस्याओं को विकास का रूप देकर धरातल पर उतारेगी। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि जहां जहां वह गई है वहां आशीर्वाद के साथ चुनाव में जनता की ओर से जीत दिलाने का भरोसा भी मिला है।
मौके पर कविता देवी, नीतू देवी, रेशमी देवी, सुषमा देवी, रीना देवी, रूपा देवी, अनिता देवी, टिकु प्रजापति, दिनेश प्रजापति, रोहन प्रजापति, चोवालाल प्रजापति, भोला प्रजापति, विनोद प्रजापति, बीरबल प्रजापति, हराधन प्रजापति आदि कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply