आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम
गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला (Vaishali district) के हद में महुआ थाना क्षेत्र के मधौल चकफतह गाँव में बाइक सवार अपराधी ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के रहिवासी दौड़ कर जब तक घटनास्थल पर पहुंचे उसके पहले ही बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। गोली लगने से घायल छात्र की मौत से रहिवासी काफी आक्रोशित हो गए और महुआ बाजार मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना 12 मई की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही छात्रा की सरेआम अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की सूचना पर महुआ थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
इधर दिनदहाड़े छात्रा के हत्या के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने महुआ बाजार के गाँधी चौक को पुरी तरह जाम कर दिया। घटना की सूचना पर आस पास के रहिवासियों की काफी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगो के डर के मारे महुआ बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई।
भीड़ हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी सड़को को जाम कर दिया, जिससे हाजीपुर-महुआ-मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर की ओर आने जानेवाली तमाम छोटी बड़ी वाहन सड़क जाम में घंटो फंसी रही। घंटो यहां यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई।
जानकारी के अनुसार छात्र की हत्या और आक्रोशित भीड़ द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलने पर महुआ के स्थानीय विधायक मुकेश रौशन घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत करने की कोशिश की। साथ ही विधायक ने स्थानीय और वरीय पुलिस पदाधिकारी से सम्पर्क कर हत्यारोपी को यथासीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। तब कहीं जाकर आक्रोशित भीड़ शांत हुआ।
![]()












Leave a Reply