Advertisement

सड़क हादसे में बाल-बाल बची महिला

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में ललपनिया-गोमियां मार्ग पर 11 मई को हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बची महिला। समाजसेवी महादेव प्रजापति ने घायल महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत (Tulbul Panchayat) के मेन रोड में बबीता देवी नाम की महिला किसी कार्य से 11 मई को संध्या करीब 4 बजे खड़ी थी। इसी बीच ललपनिया की ओर से आ रही एक बोलेरो वाहन क्रमांक-JH02S/0654 के चालक ने महिला को अपने वाहन की चपेट में ले लिया।

जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक ने महिला को घायल कर तीव्र गति से तेनुघाट की ओर भागे जा रही थी। समाजसेवी महादेव प्रजापति ने अपने साथी अनिल प्रजापति की मदद से बोलेरो का पीछा कर उसे पकड़ा और गोमियां थाना के सुपुर्द कर दिया।

साथ हीं घायल महिला को अपने कुछ साथियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया। फिलहाल महिला के स्थिति को देखते हुए उसे गोमियां के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है। जहां वह इलाजरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *