Advertisement

हनुमंत लला की प्राण प्रतिष्ठा सह पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बीते 8 मई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाष नगर स्थित गायत्री मंदिर को तीन दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का 10 मई को समापन हो गया। सन्ध्या में युग संगीत व प्रवचन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा देव पूजन, हवन और वैदिक रीति से सभी संस्कार किया गया। सन्ध्या में युग संगीत, प्रवचन और भव्य दीप महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यहां बहुसंख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों तथा बच्चों ने विधिवत् विभिन्न संस्कारों से संस्कारित हुए।

जानकारी के अनुसार यहां 10 मई को यज्ञ समापन के अवसर पर हवन यज्ञ के साथ राम भक्त हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मौके पर श्रद्धापूर्वक सुभाष नगर के श्रद्धालु परिवार तीन दिवसीय यज्ञ में तीनो दिन समय पर आकर यज्ञ मे भाग लिए।

यज्ञ संचालन आचार्य धानेश्वर प्रसाद, डालेशवर प्रसाद, भोला प्रसाद तथा लखन प्रसाद रहे। जबकि पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल, जय बहादुर थापा, सजय कुमार सिंह, हरिलाल देवी, राजकुमारी देवी,आदि।

गीता देवी, पार्वती देवी, चन्द्रावती देवी, प्रभात साहू, विष्णु सिंह, इन्दु सिन्हा, शिव प्रसाद, संयुक्ता देवी, सुमित्रा देवी, दिनेश सिंह, कल्पना देवी, श्रिया कुमारी, रेवती देवी, निमिया देवी, तारा देवी, पार्वती महतो, कामता सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *