Advertisement

पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी लगा रहे हैं जीत का जोर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) में होनेवाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड क्षेत्र (Gomiyan block area) के लगभग सभी मुखिया पद प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का जोर लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां पंचायत में मुखिया प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के साथ आपने वादे को पूरा करने की बात कह रहे है। इस चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रही स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पूनम देवी ने कहा कि इससे पूर्व वह जल सहिया रह चुकी हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने पंचायत में कई कामों को किया है। इस कारण जनता का आशीर्वाद और भरपूर सहयोग उनके साथ है। इसी उम्मीद के साथ वे चुनाव जीतने का दावा कर रही हैं।

यहां से मुखिया पद के प्रत्याशी अजय कुमार रजक ने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे। इस दौरान उन्होंने अपने पंचायत के रहिवासियों का सेवा किया। अपने कार्यकाल में पानी टैंकर दिलवाने का कार्य किया। साथ ही साथ पीसीसी पथ बनवाया। सोलर लाइट लगवाया एवं चबूतरे का निर्माण करवाया।

महिला समूह जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी ललिता देवी ने कहा कि जब सेवा से वे समाज में महिलाओं के बीच गई है महिलाओं का उत्थान और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं महिलाओं का साथ उनके साथ होने के कारण वे अपनी जीत की दावेदारी कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *