Advertisement

भाकपा माले जिला स्थाई समिति की बैठक में कई मुद्दों पर विमर्श

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले जिला स्थाई समिति की बैठक बीते 7 मई को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की।

बैठक में पार्टी के जिला व सभी प्रखंडों के सम्मेलन की तैयारी, खेग्रामस, भाकपा-माले व अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान, पार्टी पत्रिका “लोकयुद्ध” के पाठकों की संख्या बढ़ाने आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में स्थाई समिति के सदस्य अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, मिथिलेश कुमार व आमंत्रित सदस्य उपेन्द्र राय, प्रमिला देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव प्रो.उमेश कुमार ने कहा कि माले नेताओं को जिले में निगरानी व अनुश्रवण समिति की बैठक में नहीं बुलाना बड़ी साजिश है।

इस समिति का सदस्य भी माले नेताओं को नहीं बनाया गया है। यदि माले नेता उक्त समिति के सदस्य होंगे तो भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *