Advertisement

जोबर से दो मासूम बच्चों को अगवा करने का आरोप

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहा है लापता बच्चों का कोई सुराग

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हज़ारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में जोबर पंचायत के जामुनटांड बस्ती में दो मासूम बच्चों को किसी ने अगवा कर भगा ले गया।

जो जोबर के रहने वाले चेतलाल महतो व मंजु देवी के बच्चें बताये जा रहेहैं। लापता बच्चों में बड़ा बच्चे का नाम आयुष कुमार उम्र 6 वर्ष तथा छोटा बच्चा आर्यन कुमार उम्र 4 साल बताया जा रहा है।

लापता बच्चों के परिजनों ने बताया कि बीते 7 मई की संध्या लगभग 4 बजे दोनो बच्चें घर के बगल बरगद के पेड़ के नीचे खेल रहा था। तभी एक व्यक्ति आया और समोसा खिलाकर बहला-फुसलाकर बच्चों को ले गया। गांव की एक महिला के द्वारा बताया जा रहा है कि जो दोनों बच्चों को भगा ले गया है।

वह गाल्होवार केंदूवाडीह के रहने वाले सुकर महतो पिता श्यामलाल महतो है। इस मामले की सूचना तुरंत विष्णुगढ़ थाना में दी गई है। प्रशासन इस मामले की जानकारी लेकर छानबीन में जुटी हुइ है।

बच्चें के माता, पिता व परिजनों का रो रो कर के बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार 8 मई की रात्रि समाचार प्रेषण तक लापता बच्चों का कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीण बच्चों के खोज के लिए काफी परेशान हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *